Halchal News 24 September 2025
1.) न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक, यूक्रेन संकट पर होगी चर्चा, वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की भी रहेंगे मौजूद
2.) दिल्ली के लालकिला मैदान में आज भव्य सांस्कृतिक आयोजनों के साथ लव कुश रामलीला की शुरुआत होगी
3.) कर्नाटक में बीजेपी आज बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ राज्यभर में ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन करेगी
4.) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज BMW हादसे के आरोपी गगनप्रीत की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी
5.) न्यूयॉर्क में दुनिया के बड़े नेता, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल, आज समुद्र संरक्षण के लिए बनी ऐतिहासिक हाई सीज़ ट्रीटी का जश्न मनाएंगे
6.) पटना का सदाकत आश्रम आज बनेगा कांग्रेस की सियासी रणभूमि, बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की अहम बैठक में जुटेगी पार्टी की टॉप लीडरशिप
7.) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज किशनगंज के ठाकुरगंज और बहादुरगंज से ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे
8.) थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल और उनकी नई कैबिनेट आज बैंकॉक में शपथ ग्रहण करेगी
9.) अमेरिका के ह्यूस्टन से बड़ी खबर नासा का आर्टेमिस-2 क्रू मीडिया को आज संबोधित करेगा, US-China की चाँद दौड़ के बीच यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस बेहद अहम मानी जा रही है
10.) दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ हेल्थ कैंप आयोजित होगा
11.) ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश सरकार आज इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले प्रेस वार्ता करेगी
12.) दिल्ली की मुख्यमंत्री आज हिरण कुंडा, नजफगढ़ में खेल कार्यक्रम में शामिल होंगी और पीरागढ़ी में ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगी
13.) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य में क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया की एनुअल जनरल मीटिंग में शामिल होंगे
14.) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और तिरुपति जाएंगे
15.) बिहार सरकार आज दिल्ली के होटल द ललित में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025 लॉन्च करेगी