Latest News

Halchal News 24 February 2026

1.) राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल में किसान महापंचायत करेंगे, US ट्रेड डील के खिलाफ सरकार पर हमला तेज़ करने की हो रही है तैयारी

2.) प्रियंका गांधी वाड्रा आज से केरल के वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी, स्थानीय कार्यक्रमों और जनसभाओं में हिस्सा लेंगी

3.) AI समिट प्रोटेस्ट पर हुई सख्ती, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष Uday Bhanu Chib से रातभर पूछताछ की गई, हालांकि गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है

4.) बरेली हिंसा केस से जुड़े मामले पर, मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी

5.) दिल्ली में मुलाकातों का दौर हुआ शुरू, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब AAP सांसद Sanjay Singh से कोटद्वार के मोहम्मद दीपक मिले

6.) तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री J. Jayalalithaa की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उन्हें करिश्माई नेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी

7.) दिल्ली में मयूर विहार के एक मॉल की बेसमेंट में खड़ी कार के भीतर एक शव मिला, पुलिस जांच में जुटी है

8.) लखनऊ में मची सनसनी, नीले ड्रम में पैथोलॉजी संचालक का शव  हुआ बरामद बेटे पर हत्या का आरोप, जांच जारी

9.) IDFC First Bank के खिलाफ हरियाणा में 590 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

10.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर 3:00 बजे मुंबई में ‘Saving Lives and Building a Healthier Bharat’ अभियान का शुभारंभ करेंगी

11.) कर्नाटक ज्वेलरी शॉप लूट मामले में अब तक राजस्थान के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया 

12.) झारखंड एयर एम्बुलेंस हादसे में आया अपडेट, रांची-दिल्ली एयर क्रैश में इलाज के लिए जा रहे मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

13.) जवाहर लाल नेहरू  यूनिवर्सिटी में हिंसक प्रदर्शन के बाद छात्रों के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, आज आ सकती है मामले की अपडेट 

14.) कांग्रेस सांसदों ने किया दावा, AI समिट विरोध के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को हिरासत में ले लिया गया है 

15.) लद्दाख के लेह जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को एहतियातन दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया, फ़िलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं