Latest News

Halchal News 23 February 2026

 1.) नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज ऑगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी

2.) सुप्रीम कोर्ट आज चंद्रबाबू नायडू से जुड़े भ्रष्टाचार आरोप, हेट स्पीच, OBC आरक्षण और अन्य अहम मामलों पर सुनवाई करेगा

3.) चेन्नई में DMK पार्टी आज MDMK और Manithaneya Makkal Katchi के साथ गठबंधन वार्ता करेगी, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की अटकलों के बीच राजनीतिक गतिविधि होगी तेज

4.) फ्रांस के अल्बर्टविल में आज ओलंपिक परंपरा का होगा अहम पड़ाव, फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी होगी आयोजित 

5.) आज रात 8 बजे बेल्जियम के ब्रुसेल्स में प्रतिबंधों पर हुई वार्ता के बाद यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री मीडिया को संबोधित करेंगे

6.) स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा से आयेगा वैश्विक संदेश, गाजा तनाव के बीच UN मानवाधिकार परिषद की 61वीं बैठक आज होगी शुरू

7.) उत्तर प्रदेश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश करने की रणनीति के तहत सिंगापुर में योगी आदित्यनाथ आज निवेशकों संग बैठकें करेंगे 

8.) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज गुलमर्ग में हो रहे 6वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे

9.) आदिवासी शिक्षा से लेकर जंगल नीति तक राजस्थान विधानसभा में बजट बहस का आज होगा अहम दिन

10.) सुप्रीम कोर्ट आज Meta और WhatsApp की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने प्राइवेसी पॉलिसी मामले में कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा लगाए गए जुर्माने को चुनौती दी है

11.) आज दोपहर 2:00 बजे असम के गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेंशन से जुड़े कार्यशालाओं में भाग लेंगे

12.) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अहमदाबाद में गुजरात लॉ सोसाइटी के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान ‘GLS Archives’ का उद्घाटन करेंगे

13.) आज शाम 5 बजे मुंबई में महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के सम्मान में शोकसभा आयोजित की जाएगी 

14.) आज मुंबई में 5:30 पर Prime Video इवेंट में अनिल कपूर करेंगे ‘Subedaar’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

 15.) दिल्ली हाईकोर्ट आज हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह को हुए नुकसान और रवि शंकर के पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा