Halchal News 21 March 2026
1.) देशभर में आज ईद-उल-फितर का मन रहा है जश्न, नमाज़ और मुबारकबाद के साथ खुशियों की होगी रौनक
2.) उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज होगी रैली, हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनता को करेंगे संबोधित
3.) चेन्नई में चुनावी गठजोड़ पर होगी आज हलचल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल AIADMK के साथ करेंगे अहम बातचीत
4.) केरल में चुनावी माहौल हो रहा है गरम, शशि थरूर आज कोझिकोड में UDF के इलेक्शन कमेटी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे
5.) बेंगलुरु में प्रशासनिक मुद्दों पर होगी आज बड़ी बैठक, डिप्टी CM डीके शिवकुमार GBA मीटिंग में करेंगे मंथन
6.) चंडीगढ़ में आज व्हीलचेयर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया करेगी बड़ी घोषणा, अध्यक्ष कविता रावत पुनर्गठन और भविष्य की रणनीति का रोडमैप करेंगी जारी
7.) जयपुर दौरे पर मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव आज निवेशकों से करेंगे मुलाकात
8.) लखनऊ में ‘मिशन शक्ति’ के तहत पुलिस आज करेगी जागरूकता अभियान, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है खास पहल
9.) बेंगलुरु में LPG संकट पर लोगों की चिंता बढ़ी, सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम जनता परेशान
10.) चेन्नई में आज एक कॉलेज कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, छात्रों को देंगे संबोधन
11.) आंध्र प्रदेश के गुंटूर में स्वर्ण आंध्र प्रदेश पहल के तहत वेस्ट-टू-पावर प्लांट का होगा आज प्रदर्शन, कचरे से बिजली बनाने की तकनीक पर है फोकस
12.) पटना में ईद मिलन समारोह में पहुंचे प्रशांत किशोर, डॉ. अहमद अब्दुल हाई के कार्यक्रम में दिखेगी सियासी मौजूदगी
13.) पटना में ‘बिहार नर्सरी और ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव’ का आज होगा शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव करेंगे उद्घाटन
14.) झारखंड के रांची में सरहुल पर्व की होगी आज धूम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूजा-अर्चना और परंपरागत अनुष्ठानों में होंगे शामिल
15.) मुंबई के मिनारा मस्जिद, हाजी अली और बांद्रा मस्जिद में अदा की जाएगी आज नमाज़, उमड़ेगी भारी भीड़