Halchal News 21 April 2026
1.) बंगाल चुनाव के पहले चरण के प्रचार का आज होगा आखिरी दिन, अमित शाह करेंगे मेगा कैंपेन, कुर्सियांग से चांदीपुर तक ताबड़तोड़ निकलेंगी रैलियां
2.) आज ओडिशा दौरे पर है राष्ट्रपति मुर्मू, राउरकेला में प्लैनेटेरियम, साइंस सेंटर, ट्राइबल म्यूजियम और कमांड सेंटर का करेंगी उद्घाटन
3.) उधमपुर बस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 21, 50 से ज्यादा घायल, राहत और इलाज जारी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उधमपुर दौरे की है संभावना
4.) वेलाचेरी में कांग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे और केसी वेणुगोपाल की होगी जनसभा, दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस मीट
5.) कोलकाता में बंगाल चुनाव पर बीजेपी के अनुराग ठाकुर और हर्षवर्धन श्रृंगला की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस अहम मुद्दों पर रखेंगे पक्ष
6.) अमेरिका में फेड चेयर नियुक्ति पर होगी सुनवाई, केविन वार्श के नामांकन पर US सीनेट करेगी विचार
7.) दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का आज निकलेगा छात्र अधिकार मार्च, SOL से आर्ट्स फैकल्टी तक होगा प्रदर्शन
8.) लखनऊ में कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे की होगी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण बिल पर उठ सकता है बड़ा मुद्दा
9.) पहलगाम हमले के एक साल बाद बड़ा कदम, श्रीनगर में एकनाथ शिंदे की टीम आज पोनी ऑपरेटर आदिल हुसैन के परिवार को सौंपेगी घर की चाबियां
10.) बेंगलुरु में पुलिस कमिश्नर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम और सुरक्षा इंतज़ामों पर देंगे अपडेट
11.) बेंगलुरु में ED की छापेमारी, कांग्रेस MLA एनए हारिस और उनके बेटे पर क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगा एक्शन
12.) एमके स्टालिन आज तमिलनाडु के विल्लीवक्कम और कोलाथुर में करेंगे जनसभाएं, दोपहर 3 बजे और शाम 6 बजे होगा कार्यक्रम
13.) रांची में रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, CM चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और महिला सुपरवाइजर्स को देंगे नियुक्ति पत्र
14.) मुंबई में महिला आरक्षण बिल पर BJP का ‘जन आक्रोश मोर्चा’, CM फडणवीस समेत कई नेता होंगे शामिल
15.) पेरिस में आज फ्रांस-लेबनान होगी वार्ता, राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम नवाफ सलाम के बीच होने वाली है मुलाकात संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की है उम्मीद