Latest News

Halchal News 20 December 2025

1.) प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम 
बंगाल में NH परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राणाघाट/नदिया तहेरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे

2.) नई दिल्ली के संविधान क्लब में  SIR के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन आज.... वयस्क मताधिकार की रक्षा को लेकर जुटेंगे विभिन्न संगठन

3.) मुंबई में इंटरनेशनल ह्यूमन सॉलिडैरिटी डे का आयोजन…ताज महल पैलेस के क्रिस्टल बॉलरूम में मुकेश अंबानी की होगी मौजूदगी

4.) एपस्टीन फाइल्स जारी करने की डेडलाइन के दबाव में है ट्रंप प्रशासन, आज राजनीतिक और सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं की आने की है संभावना

5.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में SSB के 62वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

6.) भोपाल मेट्रो का उद्घाटन होगा आज, 21 दिसंबर से सुभाष नगर AIIMS कॉरिडोर पर कमर्शियल सर्विस की शुरुआत की जाएगी 

7.) विजय दिवस पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा आज नोएडा शहीद स्मारक में पुष्पांजलि समारोह का नेतृत्व करेंगे

8.) ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा आज ....मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में चयनकर्ताओं की बैठक के बाद स्क्वॉड जारी होगा

9.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना स्थित रॉकी माउंट में राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे

10.) नई दिल्ली के ताज मानसिंह होटल में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और SBI चेयरपर्सन 11वें इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन इंडियन कमोडिटीज़ एंड कैपिटल मार्केट्स में शामिल होंगे

11.) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशंस की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे

12.) पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आज साउथ दिल्ली में ‘Govt on Wheels–3’ के तहत सड़क निरीक्षण अभियान की अगुवाई करेंगे

13.) ग़ाज़ा युद्धविराम वार्ता पर बड़ी हलचल… अमेरिकी दूत मियामी में क़तर, मिस्र और तुर्की के अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे…

14.) दिल्ली सचिवालय के मीडिया रूम (गेट नंबर-6) में आज परिवहन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

15.) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21 में ‘महाकोष नोएडा-2025’ कार्यक्रम में शामिल होंगे