Halchal News 20 April 2026
1.) दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज भारत-दक्षिण कोरिया की होगी बड़ी बैठक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता, MoU साइन और संयुक्त बयान होंगे जारी
2.) तमिलनाडु चुनाव में राहुल गांधी आज करेंगे मेगा प्रचार, कोलाचेल से तिरुनेलवेली और थूथुकुडी तक होगी ताबड़तोड़ जनसभाएं
3.) बंगाल चुनाव में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी, कॉंग्रेस प्रेसिडेंट खड़गे आज कूचबिहार, अलीपुरद्वार और सिलीगुड़ी में करेंगे जनसभाएं
4.) मुंबई के BKC में आज होने वाला है ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म की पहली झलक होगी जारी
5.) हैदराबाद में IPL मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रैक्टिस सेशन शाम 5 बजे होगी
6.) ‘वन नेशन, वन नंबर’ स्कीम को मिलेगा बढ़ावा, पुणे में BH सीरीज़ वाहनों के रजिस्ट्रेशन में तेज उछाल
7.) बंगाल चुनाव पर UP CM योगी आदित्यनाथ का आज होगा ताबड़तोड़ प्रचार, पिंगला, जॉयपुर और गड़बेता में जनसभाओं को करेंगे संबोधित
8.) झारखंड में BJP का ‘महिला जनाक्रोश’ अभियान आक्रामक मोड में, हजारीबाग से जमशेदपुर तक आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
9.) जम्मू कश्मीर के नौशेरा में आज CM उमर अब्दुल्ला करेंगे दौरा, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और जनसभा से लोगों को करेंगे संबोधित
10.) यूक्रेन युद्ध पर UN सुरक्षा परिषद की आज भोर में हुई अहम बैठक, जारी संघर्ष के बीच वैश्विक नजरें फैसले पर टिकी
11.) लखनऊ बेंच में स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई आज फिर होगी शुरू, राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले पर टिकी है नजरें
12.) दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सुनीता द्विवेदी की किताब ‘बुद्ध ट्रेल इन बांग्लादेश’ आज होगा लॉन्च, खास कार्यक्रम में जुटेंगी हस्तियां
13.) राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का हुआ औपचारिक स्वागत, भारत दौरे पर मिला विशेष सम्मान
14.) भारत-कोरिया बिजनेस फोरम पर राष्ट्रपति ली जे म्युंग और मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली के भारत मंडपम में करेंगे संबोधन
15.) लखनऊ में महिला आरक्षण विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखेंगे पार्टी का रुख