Latest News

Halchal News 2 September 2025

 

1.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर से करेंगे SEMICON India 2025 का उद्घाटन

2.) 2020 दिल्ली दंगों की साजिश केस में अहम मोड़ दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा आदेश, उमर खालिद और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर टिकी सबकी नज़रें

3.) सुप्रीम कोर्ट आज कई अहम मामलों की सुनवाई करेगा, राष्ट्रपति संदर्भ पर अधिकार, बाल तस्करी पर रोक और बुलडोज़र कार्रवाई जैसे मुद्दों पर वकीलों की दलीलें होंगी

4.) बॉम्बे हाईकोर्ट आज सुनेगा मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़ा मामला, प्रदर्शनकारियों को मुंबई की सड़कों से हटने का है आदेश 

5.) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी आज दिल्ली में GST और सेमीकंडक्टर से जुड़ी बैठकों में होंगे शामिल

6.) दिल्ली कैंट के कलपतरु परेड ग्राउंड में आज होगा NCC ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप 2025 का उद्घाटन

7.) यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली कांग्रेस नेता आज जाएंगे उस्मानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने

8.) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज दिल्ली के रोहिणी में भगवान परशुराम समारोह में शामिल होंगे और शाम को होटल ले मेरिडियन में ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट को संबोधित करेंगे

9.) दिल्ली सचिवालय में आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक महत्वपूर्ण शासन से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

10.) नई दिल्ली में आज होगा ISKCON Creators Summit 2025 मुख्य अतिथि रहेंगी CM रेखा गुप्ता

11.) आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच रोड पर आज से डबल-डेकर बस सेवा की होगी शुरुआत

12.) केरल टूरिज़्म पहली बार सीथाथोड, पत्तनमतिट्टा में आयोजित करेगा कयाकिंग फेस्टिवल

13.) दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट आज 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी

14.) जर्मन विदेश मंत्री योहान डेविड वेडफुल आज से भारत दौरे पर, बेंगलुरु में ISRO का दौरा करेंगे, SAP लैब्स इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रात को फिर दिल्ली रवाना होंगे

15.) एप्पल इंडिया में बढ़ा रहा है अपनी मौजूदगी, बेंगलुरु के हेब्बल, फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में खुलेगा देश का तीसरा रिटेल स्टोर