Latest News

Halchal News 2 June 2025

 

1.) प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के भारत मंडपम में IATA AGM के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करेंगे

2.) आईआईटी कानपुर आज जेईई एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित करेगा 

3.) पोलैंड में राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे चरण का चुनाव, यूरोपीय संघ के साथ गठबंधन में कड़ी टक्कर, नतीजे आने की है उम्मीद आज

4.) नए वेरिएंट की मौजूदगी के बीच भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,700 से अधिक हुए 

5.) स्पेसएक्स आज मिशन “स्टारलिंक 12-19” के तहत केप कैनावेरल में 23 स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च करेगा

6.) दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारी नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली सचिवालय के बाहर आज प्रदर्शन करेंगे

7.) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद आज नरेला में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के स्थलों का निरीक्षण करेंगे

8.) केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी आज नई दिल्ली में भारी उद्योगों के रोडमैप पर मीडिया को जानकारी देंगे


9.) नई दिल्ली का सर गंगा राम अस्पताल आज किशोरों में नींद की कमी पर अध्ययन जारी करेगा

10.) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आज कई प्रमुख मुद्दों पर नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा

11.) कोरियाई एम्बेसडर आज दिल्ली के लाजपत नगर में "ताइक्वांडो फेसिंग द वर्ल्ड" प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

12.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज देहरादून से केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुईं

13.) नवनियुक्त यूपी डीजीपी आज लखनऊ के सिग्नेचर बिल्डिंग में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे

14.) रांची में आज सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला, सीएम सोरेन के आने की संभावना

15.) मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष आज  मुंबई के देवनार के कई बूचड़खानों का दौरा करेंगे