Halchal News 2 April 2026
1.) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में TVK नेता विजय आज मरक्कडई सीट से नामांकन भरेंगे और रोड शो करेंगे
2.) असम चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, राहुल गांधी आज जारी करेंगे मेनिफेस्टो, बोकाजन और टियोक में करेंगे जनसभाएं
3.) केरल चुनाव में United Democratic Front का बड़ा ऐलान, कोच्चि में रेवंत रेड्डी, केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन आज जारी करेंगे मेनिफेस्टो
4.) भवानीपुर में BJP के अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी का होगा आज रोड शो, नामांकन के साथ चुनावी बिगुल होगा तेज
5.) असम में अमित शाह आज गोलकगंज, दूधनोई और कालियाबोर में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे
6.) बजट सत्र के आखिरी चरण में राज्यसभा में आज लिया जाएगा बड़ा फैसला, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल पारित करने पर होगा विचार
7.) राजस्थान के ब्यावर से कांग्रेस का बड़ा अभियान आज होगा शुरू, गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली ‘सेव ऑर्गनाइजेशन, सेव डेमोक्रेसी’ का करेंगे आगाज़
8.) राजस्थान के जैसलमेर-डीग में हनुमान जयंती की आज होगी धूम, भव्य शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं की होगी भारी भीड़
9.) कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त वापसी, IIT-JEE और NEET में 20-30% एडमिशन बढ़े
10.) लखनऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा, ऑटो और नाबालिग ड्राइविंग के खिलाफ अभियान होगा शुरू
11.) पंजाब-हरियाणा में खरीद का मौसम शुरू होते ही गेहूं की फसल पर बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है, किसानों को नुकसान की है आशंका
12.) श्रीनगर में आज जनगणना संचालन निदेशालय द्वारा भारत की जनगणना 2027 पर प्रेस ओरिएंटेशन का आयोजन किया जाएगा
13.) बेंगलुरु में एलपीजी की कमी से ऑटो रिक्शा संचालन प्रभावित, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें
14.) हैदराबाद में बजरंग दल आज गौलीगुडा राम मंदिर से ताडबुन हनुमान मंदिर तक हनुमान जयंती रैली निकलेगा
15.) केरल में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी आज विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का प्रचार अभियान जारी रखेंगे