Halchal News 19 May 2025
1.) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक पुस्तक विमोचन को संबोधित करेंगे
2.) सेना अधिकारी पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में MP के मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुनवाई होगी
3.) 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा आज स्विटजरलैंड के जिनेवा में आयोजित की जाएगी
4.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली की ब्रिटानिया चौक पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगी
5.) विपक्ष के नेता अंकुश नारंग के नेतृत्व में आज आप पार्षद नई दिल्ली के सिविक सेंटर में मेयर से मिलेंगे
6.) दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी आज नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में प्रमुख मुद्दों पर प्रेस को संबोधित करेगा
7.) रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए न्याय पर आज नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में नागरिक समाज के नेता आवाज उठाएंगे
8.) भाजपा आज दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में 'सिंदूर यात्रा' निकालेगी
9.) भारत-पाकिस्तान स्थिति पर आज दिल्ली में पार्लियामेंट्री कमिटी की ब्रीफिंग होगी
10.) 52 SAG के ब्लैक कैट कमांडो ने आज नई दिल्ली के एरोसिटी में हाई-इम्पैक्ट अर्बन काउंटर-टेरर ड्रिल को अंजाम दिया
11.) हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, मनाली-लेह राजमार्ग फिर से खुलने के बावजूद आज भी बर्फबारी और बारिश जारी है
12.) हरियाणा में आज से स्कूल मैनेजमेंट कमेंटी के इलेक्शन शुरू होंगे
13.) कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह आज चंडीगढ़ के पंजाब भवन में ETO प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे
14.) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज गुवाहाटी के असम कौशल केंद्र भवन में मीडिया को संबोधित करेंगे
15.) तेलंगाना मंत्रिमंडल आज राज्य स्थापना दिवस की योजनाओं पर हैदराबाद में चर्चा करेगा