Halchal News 19 March 2026
1.) आज अयोध्या से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय यूपी दौरा होगा शुरू, राम मंदिर दर्शन के साथ श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में होंगी शामिल
2.) दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर होगी आज सुनवाई, फैसले पर टिकी सबकी नजरें
3.) मुंबई में OTT की आज होगी बड़ी शाम, Prime Video Presents India के इवेंट में दिखेगा कंटेंट का बड़ा लाइनअप
4.) कोलकाता में कानून-व्यवस्था पर होगी बड़ी समीक्षा, चीफ जस्टिस करेंगे अहम बैठक
5.) पंजाब के मोहाली में आज स्मार्ट प्रोटीन फोरम 2026 वर्कशॉप का होगा आयोजन, बायोमैन्युफैक्चरिंग पर जुटेंगे विशेषज्ञ
6.) लखनऊ में आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधेंगे निशाना
7.) राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बाद सियासत होगी गरम, विधायक भूपिंदर सिंह हुड्डा राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
8.) दिल्ली में आज Guardians of the Republic book पर होगी चर्चा, शशि थरूर कार्यक्रम में रखेंगे अपने विचार
9.) ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सऊदी राजधानी में धमाकों से हड़कंप, पूरे मिडिल ईस्ट में रखी जा रही है हालात पर कड़ी नजर
10.) आज से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो गया है, देशभर में गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है
11.) चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन, सख्ती दिखाते हुए पश्चिम बंगाल के 15 IPS अधिकारियों को दूसरे राज्यों में ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया है
12.) Minimum Support Price के मुद्दे के साथ भारत जोड़ो यात्रा का आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के जरिए समापन होगा
13.) राहुल गांधी की नागरिकता विवाद से जुड़ी याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है
14.) मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा अपडेट, अल-फलाह यूनिवर्सिटी मामले में ED की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी
15.) एयर इंडिया से बड़ी राहत, वेस्ट एशिया के लिए 48 फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी, दुबई की उड़ान सेवा फिर से शुरू होंगी