Halchal News 19 July 2025
1.) मुंबई के नरीमन पॉइंट पर आज ख़ज़ाना ग़ज़लों का त्योहार' मोहम्मद रफ़ी, पंकज उधास, उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित होगा
2.) नेटफ्लिक्स की आगामी क्राइम थ्रिलर 'मंडला मर्डर्स' की स्टारकास्ट आज लखनऊ के ताज महल होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी
3.) कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मैसूर में 'साधना समावेश' में शामिल होंगे
4.) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज नए क्रिप्टोकरेंसी विधेयक पर हस्ताक्षर करके उसे कानून बनाएंगे
5.) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज हैदराबाद में आईआईटी-एच दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और काजीपेट स्थित कारखाने का निरीक्षण करेंगे
6.) कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा आज दिल्ली के नेहरू पार्क में मनाएंगे 'हरियाली तीज'
7.) यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस आज स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन करेगा
8.) कैबिनेट मंत्री विजय गोयल आज दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या के खिलाफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ प्रदर्शन करेंगे
9.) दिल्ली के जल संसाधन मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आज दिल्ली में गोले मार्केट,रकाबगंज और सरोजिनी नगर का दौरा करेंगे
10.) भारतीय युवा कांग्रेस आज पटना में एक विशाल रोज़गार मेला आयोजित करेगी
11.) हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के जींद में महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन करेंगे
12.) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज चेन्नई में बिशप एज्रा सरगुनम की 87वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे
13.) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज दो साल बाद प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ₹50 करोड़ की घोषणा की
14.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में निवेश महोत्सव में शामिल होंगे
15.) दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर आज इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक होगी