Latest News

Halchal News 18 August 2025

 

1.) ज़ेलेंस्की, कीर स्टार्मर, एम्मानुएल मैक्रों, फ्रैडरिक मर्ज़, मेलोनी और वॉन डेर लेयेन आज व्हाइट हाउस में यूक्रेन शांति प्रयासों पर ट्रंप के साथ वाशिंगटन वार्ता में शामिल होंगे

2.) चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को 'वोट चोरी' वाली टिप्पणी पर हलफनामा दाखिल करने या माफ़ी मांगने के लिए 7 दिन का समय दिया

3.) फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' से संबंधित सेंसरशिप के मुद्दों पर आज नई दिल्ली के द इंपीरियल होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा 

4.) गुजरात में आज साइबर धोखाधड़ी के लिए म्यांमार में भारतीयों की तस्करी पर साइबर क्राइम बंगला नंबर 15 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा 

5.) त्रिपुरा हाईकोर्ट की नज़रें आज 10 हज़ार से ज़्यादा बर्खास्त शिक्षकों के मामले पर होंगी

6.) योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश फोरेंसिक विज्ञान संस्थान में ड्रोन लैब और डीएनए लैब का उद्घाटन करेंगे

7.) चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज करेंगे भारत का दौरा, नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगा स्वागत और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से होगी मुलाकात

8.) रमेश प्रकाश की स्मृति में आज दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में 'तन समर्पित मन समर्पित' पुस्तक लांच होगा, RSS प्रमुख और दिल्ली की मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगी 

9.) जयपुर में आज मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का होगा ग्रैंड फ़िनाले

10.) अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाक़ात करेंगे, स्थान की जल्द होगी घोषणा 

11.) बिहार के अंबा-कुंडुंबा के देव रोड पर राहुल गांधी आज वोटर अधिकार यात्रा निकालेंगे 

12.) केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में श्रम एवं रोजगार पर इनफॉर्मल मीडिया ब्रीफिंग करेंगे

13.) निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद आज नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अधिवेशन और स्थापना दिवस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे

14.) दिल्ली के यमुना नदी में बाढ़ की है स्थिति, जलस्तर जल्द ही खतरे के निशान को पार कर सकता है, मुख्यमंत्री घटनाक्रम पर आज नज़र रखेंगी 

15.) पश्चिम बंगाल कैबिनेट की अहम बैठक आज, चुनाव आयोग संग बढ़ते विवाद पर ममता बनर्जी करेंगी रणनीतिक चर्चा