Latest News

Halchal News 17 March 2026

1.) बंगाल चुनाव से पहले TMC का बड़ा दांव, 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची आज जारी होने की है संभावना

2.) न्यूयॉर्क के मैनहैटन फेडरल कोर्ट में पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर आपराधिक मामले की आज है सुनवाई, ड्रग ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर आरोपों पर होगी कानूनी जंग

3.) भोपाल में आज UPSC चयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे प्रतिभाओं का अभिनंदन

4.) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बीजेपी नेता शंकर घोष का चुनावी अभियान आज होगा तेज, कार्यक्रम के जरिए वोटरों को साधने की है कोशिश

5.) झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही आज भी रहेगी जारी, सदन में आज भी अहम मुद्दों पर चर्चा जारी रहने के हैं आसार

6.) लोकसभा में आज गृह मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद होगी वोटिंग, सरकार की नीतियों पर होगी अहम परीक्षा

7.) केरल चुनाव को लेकर NDA की अहम बैठक आज तिरुअनंतपुरम में होगी, दूसरी उम्मीदवार सूची पर होगा मंथन

8.) तेलंगाना विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर आज होगी चर्चा, सरकार की नीतियों पर तीखी बहस के हैं आसार

9.) चेन्नई में आज RSS उत्तर तमिलनाडु के प्रमुख कुमारस्वामी की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, संगठन की रणनीति पर होगा बड़ा खुलासा 

10.) बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आज होगी डिनर डिप्लोमेसी, कैबिनेट सहयोगियों के साथ अहम बैठक का बनेगा माहौल

11.) कर्नाटक में उपचुनाव की हलचल आज से होगी तेज, दावणगेरे और बागलकोट में तैयारियां शुरू

12.) पुंछ के रामकुंड मंदिर में आज लगेगा आस्था का संगम, रामकुंड मेले की होगी धूमधाम से शुरुआत

13.) लखनऊ में RSS नेता संजय और सरदार स्वर्ण सिंह की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, संगठन की रणनीति पर रखेंगे पक्ष

14.) जयपुर में LPG संकट का दिख रहा है भारी असर, गैस की किल्लत के चलते इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ी

15.) चंडीगढ़ में आज एक्स-सर्विसमैन जॉब फेयर 2026 का होगा आयोजन, सचिव सुकृति लिखी कार्यक्रम में होंगी शामिल