Halchal News 17 February 2026
1.) मुंबई के राजभवन और ताज महल पैलेस में आज दोपहर 3 बजे पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुलाकात करेंगे, भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर होगी अहम समीक्षा
2.) बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत के बाद तारीक रहमान आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री रहेंगे मौजूद
3.) केरल के तिरुवनंतपुरम में आज शाम 6: 30 बजे मुस्लिम संगठनों की होगी बैठक, रमज़ान के चांद देखने की तारीख पर होगा संयुक्त फैसला
4.) लखनऊ के चुनाव आयोग कार्यालय में आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से करेगा मुलाकात, अहम मुद्दों पर अपनी मांगें लिखित रूप में देगा
5.) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे
6.) दिल्ली में शिक्षा सुधार की होगी बड़ी पहल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 75 सरकारी स्कूलों में ‘CM SHRI’ योजना लॉन्च करेंगे, कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सरोजिनी नगर में होगा
7.) यूक्रेन के कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे
8.) अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने को लेकर नई बातचीत का दूसरा दौर आज स्विट्ज़रलैण्ड जिनेवा में शुरू हो रहा है जिसमें अमेरिका तेहरान से एक समझौता करने के लिए दबाव बना सकता है
9.) चीन के बीजिंग में नए साल की शुरुआत के साथ 1 बजे से पारंपरिक अनुष्ठानों का आज होगा आयोजन, मंदिरों में जुटेंगे श्रद्धालु और परिवार
10.) AI Impact Summit 2026 के लिए आज मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, वैश्विक टेक एजेंडे पर होगी चर्चा
11.) पटना में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर तेजस्वी यादव आज करेंगे ‘बापू सभागार’ का उद्घाटन
12.) मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में बिल गेट्स, हिलेरी क्लिंटन और देवेंद्र फडणवीस आज होंगे शामिल जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी में हाई-प्रोफाइल लगेगा जमावड़ा
13.) गुजरात के गांधीनगर में अमित शाह आज मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन को हरी झंडी देंगे, ‘मंथन’ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
15.) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे