Halchal News 16 October 2025
1.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम और कुरनूल में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
2.) मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाती आज आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे, भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मज़बूत करने पर होगी अहम चर्चा
3.) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां वे दानापुर और सहरसा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
4.) सुप्रीम कोर्ट में आज अहम मामलों पर सुनवाई, बिहार SIR, ओवरलोडेड बसों और निमिषा प्रिया केस पर अदालत देगी अहम टिप्पणी
5.) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज पुणे के सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
6.) मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आज शुरू होगा Indian Himalayan Region Climate Change Conclave, जहां हिमालयी राज्यों के प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर साझा रणनीति बनाएंगे
7.) मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना आज भारत दौरे का समापन करते हुए दिल्ली से रवाना होंगे
8.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी रोहिणी में इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन के 24वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी
9.) बिहार चुनाव से पहले INDIA गठबंधन आज पटना में सीट बंटवारे का फ़ॉर्मूला करेगा ऐलान, गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी
10.) IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा आज वॉशिंगटन डी.सी. में चल रही वार्षिक बैठकों के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी
11.) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज मॉस्को में आयोजित रशियन एनर्जी फोरम को संबोधित करेंगे
12.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज वॉशिंगटन में एक भव्य बॉलरूम डिनर की मेजबानी करेंगे
13.) संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में योगदान देने वाले देशों के सैन्य प्रमुख आज नई दिल्ली में जुटेंगे, नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि और मानेकशॉ सेंटर में कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा
14.) श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरीनी अमरासूरिया भारत दौरे पर, आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में सम्मान समारोह में होंगी शामिल
15.) गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय भगोड़ा प्रत्यर्पण सम्मेलन को संबोधित करेंगे