Latest News

Halchal News 16 February 2026

1.) कर्नाटक में आज से नया नियम लागू, Karnataka State Road Transport Corporation ने लगेज चार्ज में बदलाव किया है, नया शुल्क आज से लागू होगा 

2.) मुंबई में आज ट्रैफिक अलर्ट..प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की यात्रा से पहले ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की 

3.) लखनऊ से सियासी अपडेट..मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज दोपहर 3:30 बजे विधान परिषद को संबोधित करेंगे

4.) Bill Gates आज आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे... राज्य मंत्री नारा लोकेश ने गन्नावरम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया

5.) अहमदाबाद के स्कूलों को मिली धमकी....शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर 

6.) ग्रेटर नोएडा में हुआ फूड पॉइज़निंग....महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में सभी हुए भर्ती

7.) पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग हुआ सख्त....चुनावी ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के आरोप में 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया

8.) ईरान पर इजरायल का सख्त रुख...इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा ईरान का परमाणु ढांचा पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए

9.) गाजा पर होगी अंतरराष्ट्रीय बैठक....US राष्ट्रपति Donald Trump ने 19 फरवरी को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक का जिक्र करते हुए गाजा के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक सहायता की बात कही 

10.) इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 होगा आज...प्रधानमंत्री मोदी  शाम 5 बजे इस मेगा टेक इवेंट का उद्घाटन करेंगे

11.) सोनम वांगचुक से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

12.) उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट पर विस्तृत बहस प्रस्तावित होगी 

13.)  टेक्नोलॉजी पर प्रधानमंत्री का जोर...PM मोदी ने कहा इंडिया AI इम्पैक्ट समिट देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है

14.) टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत से 9 में से 8 मुकाबले हार चुका है, हालिया हार कोलंबो में मिली

15.) ईशान किशन की शानदार पारी से पाकिस्तान हारा...40 गेंदों में 77 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया