Halchal News 16 December 2025
1.) संसद का शीतकालीन सत्र आज भी जारी, अहम विधेयकों पर सरकार और विपक्ष के बीच होगी तीखी नोकझोंक
2.) प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम एशिया–अफ्रीका दौरे के तहत आज जॉर्डन में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और इसके बाद इथियोपिया के लिए रवाना होंगे
3.) दिल्ली के मुखर्जी नगर पार्क में आज निर्भया मेमोरियल डे मनाया जाएगा, कानून मंत्री कपिल मिश्रा, निर्भया के माता-पिता और कानूनी टीम कार्यक्रम में शामिल होंगे
4.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के साउथ कॉरिडोर में ‘परम वीर चक्र दीर्घा’ का उद्घाटन करेंगी
5.) इज़राइल–फिलिस्तीन संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अहम बैठक आज… न्यूयॉर्क स्थित UN मुख्यालय में रात 8:30 बजे होगी चर्चा
6.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी में मैक्सिकन बॉर्डर डिफेंस मेडल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
7.) दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर स्थित नालंदा ऑडिटोरियम में भारत कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को RSS प्रवक्ता सुनील आंबेकर संबोधित करेंगे
8.) बेल्जियम के ब्रसेल्स में आज यूरोपीय आयोग 2035 से पेट्रोल कारों पर प्रतिबंध के प्रस्ताव की समीक्षा करेगा
9.) लॉस एंजेलिस की अमेरिकी अदालत आज मैथ्यू पेरी मौत मामले में डॉक्टर मार्क चावेज़ को सज़ा सुनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी
10.) शीतकालीन सत्र के तहत लोकसभा में आज सप्लीमेंट्री डिमांड्स और एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा होगी
11.) दिल्ली में खतरनाक AQI से दिल, फेफड़ों और गर्भवती महिलाओं पर गंभीर असर का खतरा, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी
12.) दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता आज सुनेहरी नाले और बारामूला फ्लाईओवर फेज-3 का निरीक्षण करेंगी
13.) दिल्ली के विज्ञान भवन में आज ‘हिमालयन हिल सिटीज़ इनिशिएटिव’ पर वर्कशॉप का उद्घाटन होगा
14.) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज दिल्ली में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल …मीडिया कॉन्क्लेव, ग्रीन मोबिलिटी अवॉर्ड्स और अहम बैठकों में करेंगे शिरकत
15.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली सचिवालय में पीएम केयर्स फ़ॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगी