Latest News

Halchal News 14 March 2026

1.) मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का जश्न आज होगा शुरू, मेहमानों के साथ क्रिकेटर और सेलेब्रिटीज़ का पहुंचना हुआ  शुरू

2.) LPG और तेल संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से मांग कम करने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस अपनाने पर विचार करने की अपील की है

3.) ईद की तैयारियों को लेकर जम्मू में अहम बैठक, वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी करेंगी समीक्षा

4.) नई दिल्ली के जेएनयू में ‘एनिमल राइट्स कॉन्फ्रेंस 2026' का होगा आयोजन, देशभर से पशु अधिकार कार्यकर्ता आज जुटेंगे

5.) केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू आज तमिलनाडु के ‘थूथुकुडी एयरपोर्ट’ नामकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल 

6.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलचर और कोलकाता में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही कोलकाता में जनसभा को संबोधित करेंगे

7.) तेलंगाना में SSC बोर्ड परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, हजारों छात्र परीक्षा में बैठेंगे

8.) चेन्नई में क्षेत्रीय वर्कशॉप में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

9.) बेंगलुरु में एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया, सप्लाई ठप होने के डर से होटल मालिकों ने बंदी की चेतावनी दी

10.) श्रीनगर में ‘कोल्ड वॉटर फिशरीज’ पर आज होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, एलजी मनोज सिन्हा कार्यक्रम में होंगे शामिल 

11.) श्रीनगर में बदामवारी सांस्कृतिक उत्सव का होगा आगाज़, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज करेंगे उद्घाटन

12.) पूरे उत्तर प्रदेश में आज यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा होगी, राज्यभर में हजारों अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा 

13.) लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर महंगाई और कथित किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन होगा आज 

14.) जयपुर में एलपीजी संकट गहराया, गैस की किल्लत के बीच कई घरों में फिर जला पारंपरिक चूल्हा

15.) राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों के साथ अहम बैठक बुलाई