Latest News

Halchal News 14 February 2026

1.) दिल्ली की डील, जम्मू की पीड़ा? India–US समझौते के खिलाफ शिवसेना आज उतरेगी सड़कों पर, किसानों के नुकसान का रखेगी मुद्दा 

2.) न्यू दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आज  AI Summit की तैयारियों पर मीडिया टूर आयोजित करेंगे...कार्यक्रम दिल्ली के चाणक्यपुरी में होगा 

3.) पुलवामा हमले की बरसी पर आज कानपुर देहात में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, परिवार और स्थानीय लोग होंगे शामिल

4.) पीएम मोदी आज दोपहर 2 बजे गुवाहाटी के खानापारा में बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित, चुनावी माहौल गरमाने के हैं संकेत

5.) दिल्ली विश्वविद्यालय साहित्य महोत्सव 2026 का समापन समारोह आज होगा

6.) पीएम मोदी आज दोपहर 1 बजे पीएम ई-बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली रवाना करेंगे 

 7.) भारत आदिवासी पार्टी आज दोपहर 1 बजे जयपुर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, अहम मुद्दों पर रखेगी पक्ष

8.)  केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आज पुदुचेरी के कराईकल के दौरे पर रहेंगे, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय परियोजनाओं और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे

9.) केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष J. P. Nadda आज उत्तराखंड में पार्टी की कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे

10.) यूक्रेन के विदेश मंत्री का आया ताजा बयान कहा कि रूस की ओर से गंभीर शांति वार्ता की कोई स्पष्ट इच्छा फिलहाल नजर नहीं आ रही

11.) अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने नॉर्थ कैरोलिना में फोर्ट ब्रैग का दौरा किया और उसके बाद अब फ्लोरिडा पहुंचेंगे 

12.) तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा, डोथिगुडेम स्थित ब्रुंडवन लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में रेडिएटर ब्लास्ट के बाद जोरदार धमाका हुआ.. घटना के कारणों की जांच जारी

13.) बिहार में हुआ प्रशासनिक बदलाव, बिहार सरकार ने 11 ग्रामीण एसपी के क्षेत्राधिकार तय कर दिए हैं.. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है

14.) यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने म्यूनिख में निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस Reza Pahlavi से आज मुलाकात की

15.) प्रधानमंत्री Narendra Modi कुछ ही देर में असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे, दौरे के दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे