Latest News

Halchal News 14 August 2025

 

1.) कांग्रेस आज दिल्ली और झारखंड सहित देश भर के कई हिस्सों में 'लोकतंत्र बचाओ मशाल' मार्च निकालेगी 

2.) सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ आज आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुनवाई करेगी

3.) भाजपा आज झारखंड, केरल और दिल्ली में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाएगी

4.) स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर आज संक्षिप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिवर्तन और तैयारियाँ होगी 

 5.) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आदिवासी छात्रों से बातचीत करेंगे

6.) चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत दौरे पर आएंगे

7.) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज नई दिल्ली के के.आर. मंगलम स्कूल में नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

8.)  रेखा गुप्ता आज कनॉट प्लेस के आइनॉक्स ओडियन में सड़क सुरक्षा अभियान चलाएँगी

9.) नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर चितरंजन त्रिपाठी आज मंडी हाउस के  सम्मुख ऑडिटोरियम में 'विभाजन विभीशिखा तमस' पर मीडिया से बातचीत करेंगे।

 10.) दिल्ली कांग्रेस आज जहाँगीरपुरी में SIR मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालेगी

11.) चंडीगढ़ पुलिस आज चंडीगढ़ के सेक्टर-9 के अपने मुख्यालय से 'हर घर तिरंगा रैली' का आयोजन करेगी

12.) मणिपुर कांग्रेस, राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इंफाल के कांग्रेस भवन में "वोट चोरी" पर आधारित एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगी

13.) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में हो रहे कन्याश्री दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी 

 14.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली से राष्ट्र को संबोधित करेंगी 

15.) स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के यमुना नदी पर निगरानी और गश्त पूरे जोरो शोरों से हो रहा है