Halchal News 14 April 2026
1.) देहरादून में पीएम मोदी आज करेंगे दौरा, दात काली मंदिर में दर्शन के बाद दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे
2.) बंगाल में अमित शाह आज करेंगे मेगा रोड शो, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर से मालदा तक ताबड़तोड़ होंगी रैलियां
3.) भीमराव अम्बेडकर जी की 70वीं जयंती पर देशभर में आज होगा श्रद्धांजलि, विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए याद किए जाएंगे बाबा साहेब
4.) बर्लिन में आज जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और AU कमिशन चेयर महमूद अली यूसुफ मीडिया को करेंगे संबोधित
5.) बिहार की सियासत में बड़ा भूचाल, नीतीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा
6.) वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा अपडेट, IMF आज जारी करेगा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक, दुनिया की नजरें रिपोर्ट पर टिकी
7.) इजरायल में आज होलोकॉस्ट स्मरण दिवस पर यद वाशेम में विशेष समारोह के जरिए नरसंहार पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी
8.) दिल्ली विधानसभा में बाबा साहेब को किया गया नमन, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
9.) चंडीगढ़ में जनगणना 2027 पर बड़ा अपडेट, IAS अधिकारी नवजोत खोसा और निशांत कुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे जानकारी
10.) जयपुर में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर आज होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM भजनलाल शर्मा होंगे शामिल
11.) जम्मू में तवी महोत्सव की होगी आज धूम, LG मनोज सिन्हा कार्यक्रम में होंगे शामिल
12.) जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में माछैल माता यात्रा की तैयारियां तेज, सुरक्षा इंतज़ामों के साथ प्रशासन अलर्ट
13.) लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर अखिलेश यादव की आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा प्रमुख रखेंगे पार्टी का रुख
14.) पंजाब में बैसाखी की धूम, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और श्री आनंदपुर साहिब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
15.) तिरुप्पुर में आज TVK नेता विजय का होगा चुनावी अभियान, शाम 4 बजे जनसभा के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन