Latest News

Halchal News 13 February 2026

1.) राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है....पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.. फ़िलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं

2.) जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज बजट सत्र के 11वें दिन ‘डिमांड फॉर ग्रांट्स’ पर चर्चा होगी 

3.) कर्नाटक कैबिनेट आज शाम 6 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 मैचों को लेकर फैसला ले सकती है

4.) सुप्रीम कोर्ट में आज हेट स्पीच, छात्र आत्महत्याओं और ए.आर. रहमान की याचिका पर सुनवाई होगी 

5.) तमिलनाडु के कोयंबटूर में यक्ष 2026 के दूसरे दिन आज भारत सुंदर की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी आयोजित 

6.) बेंगलुरु से कांग्रेस विधायक ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दौरे पर रवाना होंगे...शाम 6 बजे करेंगे प्रस्थान

7.) बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा होगी 

8.) लखनऊ के कोल्विन तालुकदार्स कॉलेज में आज राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा

9.) राजस्थान विधानसभा में बजट बहस का है आज दूसरा दिन, सरकार–विपक्ष आमने-सामने रहने के हैं आसार

10.) जयपुर में आज दोपहर 12 बजे नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया का Epstein Files आरोपों पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन होगा 

11.) आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में भक्ति की अनोखी मिसाल....1.25 लाख सिक्कों से बना 400 किलो का धना शिवलिंगम

12.) बांग्लादेश के आम चुनाव में Bangladesh Nationalist Party ने 208 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया 

13.) पेट्रोनेट LNG के CEO का बयान....अगर सही कीमत पर सौदा हुआ तो भारत अमेरिका से LNG खरीद सकता है 

14.) दिल्ली में सुबह-सुबह मुठभेड़...पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, तीन लोग घायल हुए 

15 ) ट्रंप का चीन दौरा  हुआ तय...
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अप्रैल में चीन जाएंगे,  राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात करेंगे