Halchal News 13 April 2026
1.) मुंबई के शिवाजी पार्क में दिग्गज गायिका आशा भोसले जी को आज शाम 4 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी, पूरे देश में है शोक की लहर
2.) सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर होगी सुनवाई, पोल अधिकारियों के घेराव को लेकर भी होगी चर्चा
3.) ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत PM मोदी आज NAMO ऐप के जरिए तमिलनाडु के बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
4.) दिल्ली हाई कोर्ट में आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर होगी सुनवाई, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को केस से हटाने की है मांग
5.) गुजरात के राजकोट में AIIMS दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज होंगी शामिल
6.) बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री हुई तेज, असदुद्दीन ओवैसी मुर्शिदाबाद में जनसभा को करेंगे संबोधित
7.) दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों की हाईकमान संग आज होगी बैठक, कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज
8.) पंजाब विधानसभा का होगा आज विशेष सत्र, बेअदबी बिल पर होगी अहम चर्चा
9.) देहरादून में NBT उत्तराखंड उत्सव 2026 में आज CM पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल
10.) कठुआ में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान को मिलेगा बढ़ावा, LG मनोज सिन्हा आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम और पदयात्रा करेंगे
11.) हरियाणा के पंचकूला में आज राज्य चुनाव आयोग की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम पर देंगे जानकारी
12.) श्रीनगर से PM मोदी का आज होगा वर्चुअल संवाद, माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 विजेताओं से करेंगे बातचीत
13.) गुजरात के वडोदरा में BJP का नया दांव, नगर निकाय चुनाव में स्कूल वैन ड्राइवरों को बनाया उम्मीदवार
14.) तमिलनाडु चुनाव में AIADMK पार्टी का फुल आक्रमण, पलानीस्वामी तिरुचिरापल्ली से डिंडीगुल तक आज ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे
15.) मानहानि मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, पुणे की अदालत में आज होगी सुनवाई