Halchal News 12 September 2025
1.) नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद की शपथ लेंगे
2.) मॉरीशस के प्रधानमंत्री नविनचंद्र रामगुलाम आज वाराणसी और अयोध्या दौरे पर रहेंगे, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम मंदिर जाएंगे
3.) चार्ली किर्क की हत्या मामले में अब तक कातिल की पहचान नहीं हो सकी, हालांकि जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से हाई-पावर्ड राइफल बरामद की है
4.) भारतीय सेना 1965 के भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय के 60 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ के तिरंगा अर्बन पार्क में मनाएगी जश्न, हथियारों और सैन्य उपकरणों की होगी विशेष प्रदर्शनी
5.) ब्राज़ील में आज होगी आख़िरी सुनवाई, तय होगा क्या बोल्सोनारो तख़्तापलट की साज़िश के दोषी हैं या नहीं
6.) कोलकाता में आज TMC जारी रखेगी भाषा आंदोलन का विरोध। मंत्री सशी पंजा समेत कई नेता होंगे शामिल
7.) RSS प्रमुख मोहन भागवत आज नागपुर के विश्व शांति सरोवर में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे
8.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस ज्ञान भारतम में हिस्सा लेंगे
9.) अहमदाबाद के होटल नोवोटेल में आज होगा CII गुजरात एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण थीम है "Our Gateway to Global Success"
10.) सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश मामले में आरोपी की ज़मानत याचिका पर होगी सुनवाई
11.) इम्फाल में आज विकसित भारत 2047 के लिए हाइयर एजुकेशन की भूमिका और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' पर एक दिवसीय सेमिनार होगा
12.) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ से हिसार-जयपुर-हिसार फ्लाइट का उद्घाटन करेंगे
13.) पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल आज नोएडा मीडिया सेंटर सेक्टर 29 में आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे
14.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज साउथ दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगी
15.) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज बेंगलुरु में जातिगत जनगणना पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे