Halchal News 12 March 2026
1.) BJP चुनाव समिति की आज अहम बैठक, केरल और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है अंतिम मुहर
2.) मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 58 उड़ानें रवाना होंगी
3.) पश्चिम एशिया संकट से बाजार में हड़कंप, आज खुलते ही सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा लुढ़का
4.) बेरूत में भोर होते ही इजरायली सेना की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, हिज्बुल्लाह के ठिकाने बने निशाना
5.) नोएडा फेज-2 की निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची
6.) महाराष्ट्र विधानसभा भवन को धमकी भरा ईमेल मिला, बम निरोधक दस्ते ने संभाली मोर्चा
7.) इराक के बसरा पोर्ट पर आज भोर में हुआ ईरानी हमला, हमले के बाद तेल परिचालन रोकना पड़ा
8.) आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा, NIA ने की आज सुबह पुंछ में बड़ी छापेमारी
9.) बहरीन पर ईरान का बड़ा हमला, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भीषण आग से अफरातफरी मची
10.) Islamic Revolutionary Guard Corps ने हिज्बुल्लाह के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ का 40वां चरण आज शुरू किया
11.) ट्रंप का बड़ा बयान, स्पेन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की दी चेतावनी
12.) कैलिफोर्निया के गवर्नर का बयान किसी भी संकट से निपटने को हम हैं तैयार
13.) ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना होगा
14.) भारत के लिए राहत भरी खबर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत में बनी सहमति
15.) राहुल गांधी का आज का रायबरेली-अमेठी दौरा टला, कार्यक्रम हुआ स्थगित