Halchal News 12 February 2026
1.) देशभर में आज होगा हड़ताल, भारत बंद का है ऐलान... नई श्रम संहिता के विरोध में होंगे ट्रेड यूनियन, कई राज्यों में दफ्तरों, परिवहन और रोज़मर्रा के कामकाज पर असर पड़ने की है संभावना
2.) सुप्रीम कोर्ट में आज बांग्लादेशी हिंदुओं की नागरिकता, LGBTQ+ के रक्तदान अधिकार, घूसखोर पंडित पर प्रतिबंध और सोनम वांगचुक की रिहाई के मामले पर सुनवाई होगी
3.) बेल्जियम के एल्डेन बीसेन कैसल में आज यूरोपीय संघ के नेताओं की होगी अनौपचारिक बैठक...रणनीति पर होगी चर्चा
4.) यूनियन बजट 2026 के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन आज चेन्नई में होगा...तमिलनाडु के हितों की अनदेखी का है आरोप
5.) हैदराबाद में राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा आज अंतिम मतदान प्रतिशत घोषित किया जाएगा और इसके साथ ही मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू होगी
6.) जम्मू-कश्मीर में अहम विभागों की अनुदान मांगों पर विधानसभा में होगी चर्चा
7 .) शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद बांग्लादेश में होगा हाई-स्टेक्स संसदीय चुनाव... राजनीतिक भविष्य होगा दांव पर
8.) राज्यसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष के सवालों का देंगी जवाब, लोकसभा में अहम विधेयक होंगे पेश
8.) आज से University of Delhi में लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है, जहां लेखक, कवि और विचारक हिस्सा लेंगे
9.) मुंबई से बड़े हादसे की खबर…
बायकुला इलाके में एक 18 मंज़िला इमारत की लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हुए...सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जांच जारी है।
10.) दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी…
राजधानी में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा.. एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है
11.) गुजरात बोर्ड परीक्षाओं का हुआ ऐलान…गुजरात बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी इस साल 15.27 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया
12.) बिहार से शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट...चौथे चरण में 46 हज़ार शिक्षकों की बहाली की जाएगी
13.) भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन आज करेंगे धरना, लखनऊ में डीएम कार्यालय के बाहर होगा प्रदर्शन
14.) CBSE का अहम फैसला…
कक्षा 12 के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया
15.) US के साथ ट्रेड डील के बाद भारत को बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है...State Bank of India के मुताबिक, इस समझौते के बाद भारत का ट्रेड सरप्लस 90 अरब डॉलर पहुंचेगा