Halchal News 10 September 2025
1.) NDA से C.P. राधाकृष्णन भारी मतों से जीतकर देश के नए उपराष्ट्रपति बने
2.) विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर ओडिशा सरकार शुरू करेगी ‘जीवन ज़िंदाबाद’ अभियान, राज्यभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
3.) योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करेंगे
4.) राहुल गांधी आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, 11 सितंबर को वह DSHA बैठक में हिस्सा लेंगे
5.) अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए गुजरात के सानंद विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
6.) दिल्ली सरकार के मंत्रीगण आज करेंगे नॉर्थ दिल्ली के बाढ़ प्रभावित गांवों का संयुक्त निरीक्षण, यात्रा की शुरुआत पल्ला चौक से होगी
7.) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई केंद्रीय मंत्री आज संसद परिसर और पंडित पंत मार्ग स्थित प्रतिमा स्थल पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
8.) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात करेंगे
9.) सीएम रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में किताब ‘BJP Delhi Win – Modi Ki Guarantee’ के लॉन्च में शामिल होंगी
10.) मुंबई के नरिमन प्वाइंट में आज मॉरीशस–इंडिया बिज़नेस कॉन्क्लेव होगा, जिसमें मॉरीशस के प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री खट्टर शामिल होंगे
11.) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे
12.) मणिपुर आज मनाएगा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, इंफाल स्थित धनमंजुरी यूनिवर्सिटी में जागरूकता अभियान और कार्यक्रम होंगे
13.) गोवा सरकार आज नई टैक्सी पॉलिसी को अंतिम रूप देगी, पॉलिसी में पारदर्शिता, सुरक्षा और रेट सुधार पर रहेगा ज़ोर
14.) मुंबई के शिवाजी पार्क में आज सिविल सोसायटी ग्रुप्स, महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी बिल 2024 के ख़िलाफ़ करेंगे प्रदर्शन
15.) राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र का आज आख़िरी दिन, Question Hour के साथ कई अहम विधेयक होंगे पास