Halchal News 10 July 2025
1.) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज JNU में इंडियन नोलेज सिस्टम पर पहली एनुअल कॉन्फ्रेंस करेंगे
2.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के मॉडल टाउन में नए यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी
3.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे
4.) दिल्ली विधानसभा में आज प्री- इंडिपेंडेंस पार्लियामेंट्री सिस्टम और स्वतंत्रता आंदोलन पर संगोष्ठी का आयोजन होगा
5.) पार्टी मोब्लाइजेशन और सामाजिक मुद्दों पर जिग्नेश मेवाणी और सेवादल प्रमुख द्वारा दिल्ली के इंदिरा भवन में आज कांग्रेस ब्रीफिंग होगी
6.) पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे
7.) डूरंड कप 2025 ट्रॉफी टूर और रोड शो आज मणिपुर के लोकतक झील के पास में शुरू होगा
8.) महाराष्ट्र विधानसभा आज मानसून सत्र के दौरान जन सुरक्षा विधेयक पर चर्चा कर सकती है
9.) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दक्षिण मुंबई में 'सिंदूर पुल' का उद्घाटन करेंगे
10.) कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज किसान परामर्श और आश्रम दौरे के लिए कर्नाटक के पुट्टपर्थी जाएंगे
11.) केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर और वाणिज्य सचिव आज नई दिल्ली में निर्यात लॉजिस्टिक्स पर CII सम्मेलन को संबोधित करेंगे
12.) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज दिल्ली के भारत मंडपम में 19वें सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स का उद्घाटन करेंगे
13.) बिहार मतदाता सूची के विशेष संशोधन के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
14.) दिल्ली उच्च न्यायालय आज फिल्म प्रतिबंध और मकोका ज़मानत याचिका सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों पर सुनवाई करेगा
15.) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद में कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वेलफेयर इंप्लीमेंटेशन और गवर्नेंस मॉनिटरिंग पर फोकस होगा