Latest News

Halchal News 10 January 2026

1.) प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे, सोमनाथ मंदिर में दर्शन के साथ यात्रा का होगा आग़ाज़

2.) VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस आज देशभर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत करेगी

3.) राजस्थान पुलिस के नवनियुक्त कांस्टेबलों को आज गृह मंत्री अमित शाह जयपुर मे नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

4.) 2026 चुनावों से पहले असम बीजेपी आज गुवाहाटी में अपना घोषणापत्र ‘आकांक्षा राइजोर  संकल्प बीजेपीर’ जारी करेगी

5.) ‘जना नायकन’ विवाद पर अपडेट... तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सेंसर बोर्ड पर साधा निशाना, मद्रास हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेट देने का निर्देश देते हुए आदेश पर रोक लगाई

6.) इमिग्रेशन अधिकारी द्वारा महिला की गोली मारकर हत्या के बाद अमेरिका के मिनियापोलिस में विरोध प्रदर्शन की आज है आशंका

7.) तेल अवीव शहर में नेतन्याहू सरकार के खिलाफ आज इज़राइली नागरिकों का विरोध प्रदर्शन होगा 

8.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेज़ुएला में नूलियोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद आज तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से व्हाइट हाउस में बैठक करेंगे 

9.) राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह आज नई दिल्ली में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक के विमोचन समारोह में होंगे शामिल

10.) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज रांची में हीरो हॉकी इंडिया विमेंस लीग के फाइनल मुकाबले में होंगे शामिल

11.) जल प्रदूषण से मौतों के मामले में सियासत तेज.....इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब आज मध्य प्रदेश के इंदौर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

12.) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल में लोक निर्माण विभाग के कार्यक्रम में होंगे शामिल

13.) झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित करेंगे 

14.) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग आज मणिपुर के इम्फाल में मीडिया सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित करेगा

15.) बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे