Latest News

Halchal News 10 January 2025

1.) मध्य प्रदेश के भोपाल में आज निजी स्कूल संचालक सीएम मोहन यादव के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे

2.) आज वैकुंठ एकादशी के दिन, बेंगलुरु में बड़ी संख्या में लोग भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में इस्कॉन के दर्शन करेंगे

3.) ओडिशा के भुवनेश्वर में हो रहे18वां प्रवासी भारतीय दिवस में आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी शामिल

4.) NCC के DG लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह आज नई दिल्ली के एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में आइडिया और इनोवेशन प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे

5.) केंद्रीय कोयला मंत्री किसान रेड्डी आज झारखण्ड में रांची के कांके में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण की नींव रखेंगे 

6.) आज बरेली में महाकुंभ के लिए भव्य रोड शो किया जायेगा 

7.) झारखण्ड की राजधानी रांची के शाहदेव चौक पर आज दिवंगत जस्टिस एलपीएन शाहदेव को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल 

8.) सुप्रीम कोर्ट आज संभल जामा मस्जिद कमेटी की यथास्थिति बनाए रखने की याचिका पर सुनवाई करेगा

9.) आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख वाईएस शर्मिला रेड्डी आज विशाखापत्तनम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी

10.) KPCC का अगला अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में चल रही है अंदरूनी कलह, आज होगी इस पर चर्चा 

11.) मराठी साहित्य सम्मेलन को लेकर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत आज पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे 

12.) महाकुंभ में दिखा भक्ति एक और बड़ा उदहारण, परिवार के साथ घूमने आई एक 14 साल की लड़की ने लिया संन्यास 

13.) कोलकाता में गंगासागर रवाना होने के लिए बाबूघाट पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जा रही है कड़ी नज़र 

14.) नई दिल्ली में रक्षा मंत्री आज एयरो इंडिया 2025 की प्रस्तावना के रूप में राजदूतों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करेंगे

15.) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह महाकुंभ से चलने वाले आकाशवाणी FM रेडियो का उद्घाटन किया