Halchal News 10 February 2026
1.) सरकार-विपक्ष के टकराव के बाद संसद में आज यूनियन बजट 2026 पर चर्चा दोबारा शुरू होगी
2.) केरल के तिरुवनंतपुरम में एक साल पूरे होने पर आशा कार्यकर्ता सचिवालय तक करेंगी मार्च, मांगों को लेकर प्रदर्शन होगा तेज
3.) यूपी विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन आज, विपक्ष के तीखे हमलों और हंगामे के हैं आसार
4.) असम के कामरूप में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी करने को लेकर चुनाव विभाग की आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्य के कई जिलों में होगा कार्यक्रम
5.) पंजाब के तरनतारन में कॉलेज क्लासरूम के अंदर सनसनीखेज वारदात...लॉ के छात्र ने महिला सहपाठी की हत्या की, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
6.) जयपुर में श्राइन निर्माण विवाद पर नगर निगम का आदेश जारी होने वाला है.. आज दोपहर 3 बजे फैसला आने की है संभावना
7.) बीजेपी आज यूनियन बजट 2026 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर पर इसके असर को रेखांकित करेगी, श्रीनगर के अमर सिंह क्लब सोनवार में आयोजन होगा
8.) ऐक्टर विजय की फिल्म Jana Nayagan से जुड़े मामले में आया बड़ा मोड़... KVN Productions ने याचिका वापस लेने का किया फैसला, चेन्नई स्थित Madras High Court में दी जाएगी जानकारी
9.) कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आज शाम 4 बजे चेन्नई में होगा
10.) मजदूर कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित Nationwide हड़ताल से पहले Centre of Indian Trade Unions के नेतागण आज केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
11.) बिहार से सियासी अपडेट...बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद Nitin Navin आज पहली बार विधानसभा पहुंचेंगे
12.) अमेरिका-कनाडा संबंधों पर आया बयान, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कनाडा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर तुरंत बातचीत शुरू की जाएगी
13.) मुंबई समेत पूरे राज्य में महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, लाखों छात्र शामिल होंगे
14.) भारत-पाक मैच पर बड़ा अपडेट...पाकिस्तान ने ICC T20 World Cup में भारत से खेलने की सहमति दी
15.) लखनऊ से बड़ी कार्रवाई...चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, जांच एजेंसियां हुई सक्रिय