Latest News

Halchal News 10 April 2026

1.) बंगाल चुनाव में BJP का आज होगा मेगा शो, अमित शाह न्यू टाउन में मेनिफेस्टो जारी करेंगे फिर दोपहर 3:40 बजे डेबरा में जनसभा, शाम 5:35 बजे खड़गपुर में रोड शो और रात 8 बजे करेंगे बैठक

2.) तमिलनाडु चुनाव पर TVK पार्टी के लीडर विजय कराईकुडी में कैंपेन करेंगे और देवर प्रतिमा पर संबोधन करेंगे

3.) यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट आज होगी जारी, स्पेशल रिवीजन 2026 के तहत CEO नवदीप रिनवा लखनऊ में प्रेस मीट कर देंगे जानकारी

4.) पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगा फैसला, तेलंगाना हाई कोर्ट सुनाएगा आदेश 

5.) मिडिल ईस्ट हालात पर नॉर्वे देश की आज आने वाली है प्रतिक्रिया, ओस्लो में PM जोनास गाहर स्टोरे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखेंगे पक्ष

6.) ग्रेटर नोएडा में हो रहे दीक्षांत समारोह में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल, कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखेंगे अपनी बात

7.) वर्ल्ड पार्किंसन डे पर दिल्ली के AIIMS के डॉक्टरों की होगी प्रेस मीट, न्यूरोलॉजी एक्सपर्ट्स बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाएंगे

8.) जयपुर में बढ़ते अपराध पर होगी अब सख्ती, CM भजनलाल शर्मा आज पुलिस हेडक्वार्टर में पुलिस अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

9.) लखनऊ में स्कूल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र पंचायत का आज होगा प्रदर्शन, फीस रेगुलेशन बिल लागू करने की है मांग

9.) छत्तीसगढ़ के रायपुर में CM विष्णु देव साय आज एम्बुलेंस और हेल्थ विभाग के वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

10.) रांची में ₹303 करोड़ की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात, नितिन गडकरी आज वर्चुअली सड़क और टनल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करें

11.) भोपाल में CM मोहन यादव की होगी मैराथन बैठकें, कई विभागों के कामकाज की करेंगे समीक्षा

12.) मुंबई में आज मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ITI और नेशनल स्किल प्रतियोगिता विजेताओं को देंगे पुरस्कार

13.) चेन्नई के चेपॉक में मैच से पहले CSK और DC की प्रैक्टिस के साथ होगी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस 

14.) गुवाहाटी में IPL मुकाबले के  RCB और RR की होगी पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस, टीम रणनीति और प्रदर्शन पर रखेंगे अपनी बात

15.) मणिपुर के सेनापति में CM एन. बीरेन सिंह आज स्वागत कार्यक्रम में होंगे शामिल, जिला संगठनों के साथ करेंगे संवाद