Latest News

Halchal News 1 March 2026

1.) ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन की खबर के बाद कई अरब देशों में शोक से तीन दिन के राजकीय मातम की हुई घोषणा

2.) T20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई 

3.) भारत के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिया निर्देश प्रो-ईरान और एंटी-ईरान समूहों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए

4.) आज सप्ताह की शुरुआत हुई शेयर बाजार में गिरावट के साथ, सेंसेक्स करीब 1000 अंक लुढ़का, निवेशकों में आयी सतर्कता

5.) ईरान पर हमलों के बीच आज शाम 6:30 बजे अमेरिका करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, दुनिया की नजरें होगीं वॉशिंगटन पर

6.) श्रीनगर में हुई सख्ती, जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों के बाद लाल चौक हुआ सील, यूनिवर्सिटी परीक्षाएं स्थगित स्कूल रहेंगे दो दिन बंद 

7.) इराक के शिया उग्रवादी संगठन इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक किया, अमेरिकी सैन्य ठिकाना है निशाने पर

8.) हिजबुल्लाह और इजरायल में हुआ भारी टकराव, हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जवाबी कार्रवाई की

9.) मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच लेबनान से इजरायल की ओर मिसाइलें छोड़े जाने की है खबर

10.) ईरान ने इजरायल के किरयात ओनो क्षेत्र को निशाना बनाया, भारी नुकसान की है आशंका

11.) संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से देर रात फोन पर की बातचीत 

12.) ईरान हमले पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल जीन-मिशेल फ्रेडरिक मैक्रोन ने देर रात इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

13.) आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति बैठक में  मिडिल ईस्ट के हालात की हुई समीक्षा

14.) ईरान में आया नया नेतृत्व,खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया

15.) लेबनान के बेरूत में दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली हमले में 10 लोगों की मौत की आयी ताजा खबर