Halchal News 1 January 2026
1.) दुनियाभर में 2026 के स्वागत की तैयारियाँ पूरी....आज नए साल का जश्न, प्रार्थनाएँ और समारोह पूरे भारत में होगा आयोजित
2.) न्यूयॉर्क में आज रात 10:30 बजे ज़ोहरान ममदानी निजी समारोह में मेयर पद की शपथ लेंगे
3.) मणिपुर में आज राज्यस्तरीय कबुई गान न्गाई 2026 समारोह का आयोजन, इम्फाल वेस्ट के कोंथौजाम ममांग कबुई खुल में समुदाय के नेता और विधायक होंगे शामिल
4.) नए साल के पहले दिन हिमाचल के बिलासपुर स्थित माता नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, आस्था का जुटा सैलाब
5.) Indian Institute of Public Administration की सिफारिशों के बाद दिल्ली पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था पर फोकस, डेटा-आधारित तैनाती और संवेदनशीलता बढ़ाने पर होगा आज ज़ोर
6.) नए साल के मौके पर दिल्ली के हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दर्शन करने पहुंचेंगी
7.) एयर मार्शल नागेश कपूर आज वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का कार्यभार संभालेंगे.... नई दिल्ली के वायु भवन में पदभार ग्रहण और नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा
8.) चीन की सैन्य ड्रिल पूरी होने के बाद ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते आज ताइवान के ताइपे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हालात पर प्रतिक्रिया देंगे
9.) डोनाल्ड ट्रंप न्यू ईयर ईव पर यूनाइटेड स्टेट के फ्लोरिडा के पाम बीच में आयोजित विशेष पार्टी में आज शामिल होंगे
10.) मॉस्को से नए साल का संदेश... रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2026 के स्वागत पर देश को संबोधित किया
11.) दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बरकरार, हवा की गुणवत्ता फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई
12.) मुंबई में वॉक्स पॉप्स के ज़रिये युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल पर बनी IKKS फ़िल्म को लेकर दर्शकों की आज प्रतिक्रियाएँ सामने आएगी
13.) आज से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत.. ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ खत्म किए, कई सामान ड्यूटी-फ्री होंगे
14.) निर्भया के 13 साल बाद भी सवाल कायम... दिसंबर में फिर दहला हरियाणा, फरीदाबाद में चलती वैन में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
15.) नई दिल्ली से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में #SkillTheNation चैलेंज लॉन्च करेंगी, साथ ही AI लर्निंग मॉड्यूल में भाग लेंगी