Latest News

Halchal News 1 August 2025

 

1.) प्रधानमंत्री के वीडियो मैसेज के साथ डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का शुभारंभ आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा 

2.) राज्यसभा में आज अमित शाह अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर की राष्ट्रपति प्रोक्लामेशन को छह महीने के लिए जारी रखने की मंजूरी मांगेंगे

3.) गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार आज लोकसभा में बिल पेश करेगी 

4.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में एक्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर हस्ताक्षर करेंगे

5.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली के कश्मीरी गेट पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगी 

6.) नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू भवन में आज भारत-संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कैपिसिटी बिल्डिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत परियोजनाओं का शुभारंभ होगा 

7.) हिस्ट्री ऑफ शाहाबाद और टूरिज्म ऑपर्च्युनिटी पर आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सेमिनार होगा 

8.) वस्त्र मंत्रालय आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में स्वदेशी फैशन प्रदर्शनी और "अपनी बुनाई को जानें" अभियान का उद्घाटन करेगा

9.) लखनऊ के सरोजिनी नगर में आज भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में शक्ति का शंखनाद पदयात्रा होगा 

 10.) प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ₹2,200 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुँचेंगे

11.) नॉर्थ ईस्ट स्किल सेंटर के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त ट्रेनीज के लिए प्रस्ताव पत्र वितरण समारोह आज असम के गुवाहाटी में होगा 

12.) उदयपुर फाइल्स फिल्म रिलीज़ पर दिल्ली उच्च न्यायालय में आज सुनवाई होगी 

13.) राजीव बब्बर द्वारा शशि थरूर के खिलाफ दायर मानहानि मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी 

14.) सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

15.) उद्योग और व्यापार संबंधी मुद्दों पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगा