Latest News

Breaking News 20 May 2025

सेक्टर-61 में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर जवानों को समर्पित

 

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकियों पर निर्णायक विजय प्राप्त करने वाले 'ऑपरेशन सिंदूर' के चार दिनों में सफल समापन के उपलक्ष्य में सेक्टर-61, नोएडा में रविवार 18/05/2025 प्रातः 7 बजे एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-61 के गेट नंबर 12 (लाइफ केयर हॉस्पिटल) से हुआ। यात्रा निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ते हुए पंचाचुली, मार्वल होम, शताब्दी विहार, गार्डेन्या गेरेस, शांति कुंज, ब्लॉक-A, रॉयल गार्डन (ब्लॉक-C और मेन गेट), गेट नंबर 5, ब्लॉक-D, प्रतीक फैडोरा, मिलेनियम, पार्श्वनाथ साकेतधाम, इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट होते हुए मुख्य गोलचक्कर पर समाप्त हुई। यात्रा का प्रमुख आकर्षण 100 फीट लंबा विशाल तिरंगा रहा जिसे क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर पूरे सम्मान और गर्व के साथ संभाला। इस गौरवशाली आयोजन का नेतृत्व फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट्स एसोसिएशन (FoAA), सेक्टर-61 द्वारा किया गया। आयोजन में FoAA के अध्यक्ष श्री नमित गौतम की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सीए (डॉ.) मनोरंजन मोहंती, अध्यक्ष, रॉयल गार्डन एस्टेट, और सीए सुशील दीप महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष RWA सेक्टर-61 एवं शाखा प्रमुख, ने किया। इनके साथ फेडरेशन के सभी पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नागरिक और मातृशक्ति भी प्रेरणादायक नेतृत्व में उपस्थित रहे। यात्रा में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत उत्साहजनक रही।

राजनीतिक, सामाजिक और सामुदायिक नेतृत्व का मिला व्यापक समर्थन

इस आयोजन में नोएडा एवं आसपास के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं राजनीतिक-सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। विशेष रूप से पूर्व मंत्री श्री नबाब सिंह नागर, जिला महामंत्री श्री प्रमोद बहल, मंडल अध्यक्ष श्री रामकृष्ण यादव, सेक्टर शाखा प्रमुख श्री एस.डी. महेश्वरी, संघ नगर पदाधिकारी श्री रणवीर चौहान, एवं भाजपा एवं संघ के कई कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इसके अतिरिक्त सेक्टर के विभिन्न ब्लॉकों व सोसाइटियों से जुड़ी AOA टीमों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इनमें प्रमुख रूप से जीवन घर जैन, अनुसूया सिंह, मोहित गौतम, देवघर रथ, संदीप भट्ट, प्रमोद महेश्वरी, भवानी शंकर प्रजापति, आशा राम बुदानी, लोकेश त्रिपाठी, नरेंद्र जोशी जैसे समर्पित नाम उल्लेखनीय रहे, जिन्होंने नागरिकों को जागरूक किया और बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की। 

आयोजन के अंत में  एफ सी ऐ डॉक्टर मनोरंजन  मोहन्ति और श्री नमित गौतम ने समस्त सेक्टरवासियों, अतिथियों, संघ व भाजपा पदाधिकारियों, फेडरेशन सदस्यों, मातृशक्ति और युवाओं का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह यात्रा केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है — अपने वीर सैनिकों और वैज्ञानिकों के प्रति। आपने 100 फीट के तिरंगे को जिस एकता और गौरव के साथ संभाला, वह पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा है।”