Latest News

Halchal News 12 December 2025

1.)  संसद के शीतकालीन सत्र में 
राज्यसभा आज चुनाव सुधारों पर जारी बहस को फिर से आगे बढ़ाएगी

2.) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंफाल में नुपी लाल की स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी

3.) मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आज माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला AI और भारत की विकास संभावनाओं पर बिज़नेस समुदाय को संबोधित करेंगे

4.) रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर चेन्नई में ‘पडयप्पा’ री-रिलीज़ से पहले फैंस सुपरस्टार के घर के बाहर आज जमा हुए

5.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज वॉशिंगटन के कांग्रेसनल बॉल में संबोधन देंगे

6.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सिख MTS कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगी

7.) दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में आज नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल की शुरुआत होगी

8.) जम्मू-कश्मीर में 86% बारिश की कमी से पानी का संकट गहराया, श्रीनगर सहित कई इलाकों में जंगल की आग का खतरा बढ़ा

9.) सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी में किसानों से मुलाकात करेंगे

10.) यूपी में SIR प्रक्रिया 26 दिसंबर तक बढ़ाई गई…2.95 करोड़ ‘मिसिंग वोटर्स’ की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी…लखनऊ में चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी

11.) मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल आज इंफाल में नुपी लाल नुमित 2025 कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

12.) अहमदाबाद के सर्किट हाउस में आज स्मार्ट मॉड्यूलर रिएक्टर्स और आत्मनिर्भर भारत मिशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

13.) भोपाल में ब्राह्मण समाज IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेगा

14.) महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र अंतिम दिनों में पहुंचा, राजनीतिक टकराव लगातार जारी

15.) मध्य प्रदेश में हुई ठंड की लहर सबसे तेज़, इंदौर का तापमान पचमढ़ी से भी नीचे पहुंचा