Halchal News 10 March 2026
1.) संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज जारी रहेगा, कई अहम विधेयकों और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की है संभावना
2.) कोलकाता में आज चुनाव आयोग की फुल बेंच प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, आगामी चुनावों से जुड़ी तैयारियों और अहम फैसलों पर जानकारी दी जाएगी
3.) पेरिस में आज जुटेंगे दुनियाभर के नेता, परमाणु ऊर्जा समिट की मेजबानी कर रहे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों
4.) चुनाव से पहले समीकरण तय करने की है कवायद, चेन्नई में सीट बंटवारे पर पार्टियों की बातचीत आज रहेगी जारी
5.) कर्नाटक विधानसभा का बजट सत्र आज भी रहेगा जारी, सदन में बजट प्रस्तावों और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर चर्चा होगी
6.) लखनऊ में आज सत्ता का होगा बड़ा मंथन, सीएम योगी की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर फैसला है संभव
7.) जम्मू के जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में रणजी टीम का होगा भव्य सम्मान, खिलाडियों को किया जाएगा सम्मानित
8.) राजस्थान विधानसभा के सत्र के अंतिम दिन आज नगर निकाय चुनाव की पात्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण बिल चर्चा के लिए सदन में पेश किया जाएगा
9.) चंडीगढ़ में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज राज्य बजट को लेकर मीडिया से बातचीत करेंगे और सरकार की आर्थिक योजनाओं व प्राथमिकताओं पर जानकारी देंगे
10.) क्लाइमेट क्राइसिस पर होने वाला है आज मंथन हिमालय के भविष्य को लेकर दिल्ली में विशेषज्ञों की होगी बड़ी चर्चा
11.) नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त पर्यावरण परियोजनाओं और सहयोग पर बात की
12.) वॉशिंगटन में अमेरिकी सीनेट की न्यायिक समिति आज Birthright Citizenship के मुद्दे पर अहम सुनवाई करेगी
13.) तमिलनाडु के पनैयूर में TVK की उम्मीदवार चयन बैठक में अभिनेता-राजनेता Vijay आज हिस्सा लेंगे, जहां आगामी चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी
14.) कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का धरना पांचवें दिन भी जारी है
15.) संसद परिसर में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सरकार कई अहम नीतिगत फैसलों और प्रस्तावों पर चर्चा कर सकती है